Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

Weather Report: घने कोहरे में लिपटा Delhi-NCR, शून्य दृश्यता से दर्जनों फ्लाइट एवं ट्रेन लेट, जनवरी में पहली बार पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचा

तापमान में गिरावट के साथ-साथ घने कोहरे की वजह से सुबह के समय दृश्यता शून्य हो गई जिस कारण यातायात प्रभावित हुआ। दृश्यता शून्य होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 विमानों पर इसका असर पड़ा।

Published: 11:45am, 10 Jan 2025

शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर वाले जब सो कर जगे तो घने कोहरे की वजह से बाहर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सर्दी के इस मौसम में पहली बार इतना घना कोहरा देखने को मिला। शून्य दृश्यता की वजह से दर्जनों फ्लाइट एवं ट्रेन लेट चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का प्रकोप अपने चरम पर जा पहुंचा है। जनवरी में पहली बार न्यूनतम पारा 5 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। इससे पहले मौसम विभाग ने 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही, यूपी, हिमाचल, पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

तापमान में गिरावट के साथ-साथ घने कोहरे की वजह से सुबह के समय दृश्यता शून्य हो गई जिस कारण यातायात प्रभावित हुआ। दृश्यता शून्य होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 विमानों पर इसका असर पड़ा। साथ ही दिल्ली आने और यहां से जाने वाली दर्जनों ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

पिछले दो-तीन दिन से दिल्ली-एनसीआर में अच्छी धूप खिली थी जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन शुक्रवार को फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। मौसम विभाग ने ठंड, कोहरे और गलन भरी हवाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

YuvaSahakar Desk