Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

न्यूजीलैंड से लगातार तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत भारत सीरीज अपने नाम करने उतरेगा

श्रेयस अय्यर की अगुआई में विजयरथ पर सवार मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत अब न्यूजीलैंड से वेलिंगटन में मंगलवार को लगातार तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच जीत 3-0 की निर्यायक और विजयदाई बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम करने के मकसद से उतरेगा।

श्रेयस अय्यर की अगुआई में विजयरथ पर सवार मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत अब न्यूजीलैंड से वेलिंगटन में मंगलवार को लगातार तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच जीत 3-0 की निर्यायक और विजयदाई बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम करने के मकसद से उतरेगा। कार्यभार प्रबंधन के चलते तेज गेंदबाज मैट हेनरी अेर लॉकी फर्गुसन को आराम देने के चलते न्यूजीलैंड इन दोनों के बिना इस अहम मैच में उतरेगी। वेलिंगटन में तेज हवाए जरूर गेंदबाजों को परेशान कर सकती हैं। वेलिंगटन की पिच नई है और इसका मिजाज कैसा रहेगा यह कह पाना मुश्किल है।
वैभव सूर्यवंशी के भारत की एकादश में जगह बरकरार रखने की उम्मीद है और दिलचस्प यह होगा कि क्या वह तीसरे नंबर पर खेलेंगे या पारी का आगाज करेंगे। भारत ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अभियान का आगाज आयरलैंड से उसके घर में दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच सीरीज 0-2 से हार कर किया ही, फिर इंग्लैंड से भी सीरीज हार गया। भारत ने जसप्रीत बुमराह को आराम देने व हार्दिक पांडया के अभी भी चोट से उबरने में जुटे रहने के चलते इन इन दोनों के उपलब्ध न होने के बाद इसके बाद मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच टी20 अतर्रा्ष्ट्रीय मैचों की सीरीज दो-दो से ड्रॉ खेली। न्यूजीलैंड की कोशिश मंगलवार को भारत के विजयरथ को रोकने की होगी। भारत ने टी20 विश्व कप उपविजेता मेजबान न्यूजीलैंड से मौजूदा सीरीज के दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं। भारत ने इस साल टी20 विश्व कप फाइनल सहित न्यूजीलैंड से अपने पिछले दस में नौ मैच जीते हैं। हालांकि न्यूजीलैंड ने इस बीच भारत से पिछली टेस्ट और वन डे सीरीज जीती है।
न्यूजीलैंड के लिए उसके कप्तान बाएं हाथ के स्पिन मिचेल सेंटनर और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने शुरू के दो मैचों में आठ विकेट बांटे हैं। भारत केवल एक स्पिनर से अक्षर पटेल के साथ खेल रहा और वह खासे महंगे साबित हुए है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि पहले मैच में उसके बल्लेबाजी ऑलराउंडर नमन धीर और दूसरे में उपकप्तान तिलक वर्मा ने पारी के आखिर में दे  दनादन बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत को छीन कर उसकी झोली में डाल दिया। भारतीय बल्लेबाजों में पहले मैच में अर्द्धशतक जड़ने वाले संजू सैमसन व तेज पारी खेलने वाले नमन धीर ने न्यूजीलैंड के दोनों स्पिनर सेंटनर व ब्रेसवेल की जमकर धुनाई की। भारत को शुरू के दोनों मैचों में आखिरी ओवर में मिली जीतल्ने से जरूर मौजूदा टी 20 अतर्राष्ट्रीय सीरीज अपने नाम करने का मौका मिला। फर्गुसन और मैट हेनरी के तीसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय से बाहर रहने के बावजूद उसके पास एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर के रूप अच्छे विकल्प हैं।

भारत की इस सीरीज में आठ बल्लेबाजों के साथ खेलने की रणनीति कारगर रही है। भारत का मध्यक्रम शुरू के दोनों मैच में लड़खड़ाया लेकिन निचले क्रम में पहले में नमन धीर और दूसरे में तिलक वर्मा और नीतिश रेड्डी ने बेहतरीन फिनिशर के रूप में उसकी नैयार किनार लगाई। इशान किशन अभी फिट नहीं है और इसीलिए वैभव का भारत की एकादश में खेलना पक्का है। भारत यह उम्मीद करेगा कि उसका मध्यक्रम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी 20 अंतर्राष्टीय में बेहतर प्रदर्शन करेगा। न्यूजीलैंड के शुरू के दोनों मैचों में ग्लेन फिलिप्स ने अर्द्बशतक जड़े जबकि दूसरे में बेवन जेकॉब्स ने अर्द्बशतक जड़ा, लेकिन उसकी चिंता मिचेल सेंटनर के बल्ले का खामोश रहना है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उसके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ प्रिंस यादव और नीतिश रेड्डी बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं।मंगलवार तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय : भारत बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंगटन, दोपहर साढ़े 12 बजे से)।

YuvaSahakar Team