Trending News

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

UPESSC: यूपी में प्रिंसिपल-हेडमास्टर के 2,647 पदों पर भर्ती शुरू

प्रधानाध्यापक पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए

Published: 14:59pm, 26 Oct 2026

उत्तर प्रदेश में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज की ओर से सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण लिंक सक्रिय कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,647 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें प्रधानाचार्य के 1,475 और प्रधानाध्यापक के 1,172 पद शामिल हैं।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक अपने पंजीकरण फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।

13 साल बाद निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के पदों पर लंबे समय बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले वर्ष 2013 में इन पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। ऐसे में इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्वकारी पदों पर नियुक्ति पाने का अवसर मिलेगा।

प्रधानाचार्य पद के लिए योग्यता

प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से बीएड की डिग्री अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में लेक्चरर या सहायक के रूप में चार वर्ष का अनुभव होना भी आवश्यक बताया गया है।

प्रधानाध्यापक पद के लिए पात्रता

प्रधानाध्यापक पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ बीएड या बीपीएड की डिग्री भी आवश्यक है, जो NCTE से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से प्राप्त की गई हो। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता संबंधी सभी शर्तों की पुष्टि करनी चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करके संबंधित पद का आवेदन फॉर्म खोलें। व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk