Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

CBSE सम्मेलन में भविष्य के रोजगार के लिए छात्रों को तैयार करने पर मंथन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिल्ली-एनसीआर के सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में ‘Facilitating School-to-Work Transition’ विषय पर चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

Published: 15:52pm, 26 Oct 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिल्ली-एनसीआर के सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में ‘Facilitating School-to-Work Transition’ विषय पर चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का उद्देश्य स्कूली शिक्षा को कौशल, उच्च शिक्षा और रोजगार से बेहतर तरीके से जोड़ना है।

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार ने सम्मेलन में चार प्रमुख प्राथमिकताएं बताईं। इनमें प्रौद्योगिकी, डिजिटल सुरक्षा और कौशल; डिजाइन, रचनात्मकता और नवाचार; राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क के जरिए कौशल की मान्यता; तथा करियर मार्गदर्शन और समान अवसर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूल से उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार तक छात्रों का संक्रमण सहज होना चाहिए, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमता के आधार पर बेहतर निर्णय ले सकें।

दो दिवसीय सम्मेलन में स्कूल प्रमुख, शिक्षक, उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माता भविष्य के रोजगार की जरूरतों तथा छात्रों को नई परिस्थितियों के लिए तैयार करने के तरीकों पर चर्चा किया।

Jitendra