Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

बारिश से दिल्ली और उत्तर भारत में छूटी कंपकपी, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम रहेगा जारी

दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से बुधवार तक के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बताया गया है कि पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी।

Published: 11:41am, 13 Jan 2025

शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश ने गलन और बढ़ा दी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगे भी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इससे आगे भी कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार तक घने कोहरे और कम दृश्यता को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण यातायात और उड़ान सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ उत्तर पश्चिम भारत में आगामी तीन दिनों तक घना कोहरे रहने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम के इस रुख से तीर्थयात्रियों को भी भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। धार्मिक स्थलों जैसे बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बढ़ती ठंड से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने जन साधारण को आने वाले दिनों में घने कोहरे और ठंड से बचने की सलाह दी है।

YuvaSahakar Desk