Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

UPTET 2026 प्रमाणपत्र जारी, UPESSC ने डाउनलोड लिंक किया एक्टिव

UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्य के 60 जिलों में स्थित 955 परीक्षा केंद्रों पर पांच पालियों में किया गया था

Published: 15:33pm, 08 Sep 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें, क्योंकि शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करते समय इसकी आवश्यकता होगी। यदि प्रमाणपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो संबंधित प्राधिकारी से तुरंत संपर्क कर उसे ठीक कराया जाए।

UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को राज्य के 60 जिलों में स्थित 955 परीक्षा केंद्रों पर पांच पालियों में किया गया था। परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था।

आयोग के अनुसार, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 5,71,435 सफल रहे। इस स्तर का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07% दर्ज किया गया।

वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 7,59,513 उम्मीदवार सफल हुए। इस स्तर का पास प्रतिशत 71.85% रहा।

UPESSC ने यह भी जानकारी दी है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए UPTET 2026 प्रमाणपत्र जल्द ही डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

YuvaSahakar Desk