Trending News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक और CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल 6 माह बढ़ा अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार NEET-JEE एडमिशन में 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक और CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल 6 माह बढ़ा अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार NEET-JEE एडमिशन में 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज

जून में UPI लेनदेन घटा, मूल्य 28.92 लाख करोड़ रुपये रहा

IMPS लेनदेन भी जून में घटकर 35.4 करोड़ रह गया

Published: 10:42am, 03 Jul 2026

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI से लेनदेन जून में मामूली घटा है। मूल्य के हिसाब से UPI ट्रांजैक्शन 3 प्रतिशत घटकर 28.92 लाख करोड़ रुपये रह गया, जबकि मई में यह 29.9 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था। लेनदेन की संख्या भी मई के 23.2 अरब से घटकर जून में 22.72 अरब रह गई, यानी इसमें करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

हालांकि सालाना आधार पर UPI का प्रदर्शन मजबूत रहा। पिछले साल जून की तुलना में लेनदेन के मूल्य में 20 प्रतिशत और संख्या में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जून में दैनिक UPI लेनदेन का मूल्य मई के 96,465 करोड़ रुपये से मामूली घटकर 96,405 करोड़ रुपये रहा, जबकि दैनिक लेनदेन की संख्या 74.8 करोड़ से बढ़कर 75.7 करोड़ हो गई।

IMPS लेनदेन भी जून में घटकर 35.4 करोड़ रह गया, जबकि मूल्य 3 प्रतिशत घटकर 6.77 लाख करोड़ रुपये रहा। FASTag लेनदेन की संख्या भी घटकर 36.2 करोड़ और मूल्य 7,215 करोड़ रुपये रह गया।

वहीं आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम में बढ़ोतरी दिखी। जून में इसके लेनदेन 10 प्रतिशत बढ़कर 9.7 करोड़ हो गए और मूल्य 3 प्रतिशत बढ़कर 26,051 करोड़ रुपये पहुंच गया।

YuvaSahakar Desk