Trending News

PM नरेंद्र मोदी कल गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात दिल्ली: सत्य निकेतन PG हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 7 शव बरामद यूपी में निकली कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, आवेदन आज से करें, मिलेगी 81000 सैलरी तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा T20 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत PM नरेंद्र मोदी कल गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात दिल्ली: सत्य निकेतन PG हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 7 शव बरामद यूपी में निकली कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, आवेदन आज से करें, मिलेगी 81000 सैलरी तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा T20 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत

UP PET 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका

PET 2026 के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

Published: 11:01am, 07 Sep 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे 7 सितंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण आयोग ने इसे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया। वहीं, आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

PET 2026 के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 185 रुपये, एससी/एसटी के लिए 95 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये है।

यह परीक्षा ऑफलाइन होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

YuvaSahakar Desk