Trending News

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला दिल्ली: PM मोदी महिला एवं बाल विकास सम्मेलन में हिस्सा लेंगे 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला दिल्ली: PM मोदी महिला एवं बाल विकास सम्मेलन में हिस्सा लेंगे 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, 32,891 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का परिणाम जारी कर दिया है

UP Excise Constable Main Exam: 32,891 Candidates Qualify Through PET Score


Published: 11:26am, 29 Jul 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET स्कोर के आधार पर कुल 32,891 उम्मीदवारों को आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब केवल चयनित उम्मीदवार ही भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा की तारीख, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड में आबकारी सिपाही भर्ती रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और जेंडर दर्ज करें। स्क्रीन पर दिखाई दे रहा वेरिफिकेशन कोड भरकर “See Result” बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद उम्मीदवार का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें और मुख्य परीक्षा से जुड़ी आगामी सूचनाओं के लिए वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Jitendra