Trending News

एअर इंडिया हादसे के बाद DGCA सख्त, अब सभी पायलटों का होगा डोप टेस्ट सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होगी काशी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी सत्य निकेतन हादसा: दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज गए कॉन्ट्रैक्टर और PG ऑपरेटर शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख पद से दिया इस्तीफा एअर इंडिया हादसे के बाद DGCA सख्त, अब सभी पायलटों का होगा डोप टेस्ट सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होगी काशी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी सत्य निकेतन हादसा: दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज गए कॉन्ट्रैक्टर और PG ऑपरेटर शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले यूजीसी नेट री-एग्जाम

गौरतलब है कि एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा के एडमिट कार्ड 4 सितंबर को जारी किए थे

Published: 11:22am, 10 Sep 2026

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 के समाजशास्त्र प्रश्नपत्र की पुनर्परीक्षा में दिल्ली केंद्र पर शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एनटीए ने कहा है कि 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण राजधानी के कई इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम, यातायात डायवर्जन और आवाजाही पर प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।

एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाएं, पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और रवाना होने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस तथा संबंधित अधिकारियों की ताजा ट्रैफिक एडवाइजरी अवश्य जांच लें। एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और हॉल टिकट में उल्लिखित सभी परीक्षा निर्देशों का पालन करें।

गौरतलब है कि एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा के एडमिट कार्ड 4 सितंबर को जारी किए थे। यूजीसी नेट 2026 की मुख्य परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थीं। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित होती है। हालांकि अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों में प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों की शिकायतें मिलने के बाद एनटीए ने इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया था।

YuvaSahakar Desk