Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

तीन साल में तैयार होंगी दो लाख बीमा सखी, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

LIC बीमा सखी योजना 18 से 70 साल की महिलाओं के लिए है। इसमें महिलाओं को पहले तीन साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।इस ट्रेनिंग पीरियड के दौरान महिलाओं को कुछ पैसे भी मिलेंगे। ट्रेनिंग के बाद महिलाएं LIC बीमा एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी। इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

Published: 12:28pm, 10 Dec 2024

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने LIC की बीमा सखी योजना (Bima Sakhi Yojna) की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री (PM Modi) ने हरियाणा (Haryana) के पानीपत (Panipat) में इस योजना को लॉन्‍च किया।

इस योजना के माध्यम से अगले 3 साल में देशभर से 2 लाख बीमा सखी (Bima Sakhi) तैयार की जाएंगी। इस दौरान उन्‍हें 3 साल की ट्रेनिंग करनी होगी। ये ट्रेनिंग सरकार की ओर से करवाई जाएगी। ट्रेनिंग के बाद एक एग्जाम देकर महिलाएं विकास अधिकारी भी बन सकती हैं। 18 से 70 साल तक की महिलाएं इस स्‍कीम का फायदा ले सकती हैं।
इस योजना की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीमा सखी को ट्रेनिंग के दौरान स्‍टाइपेंड दिया जाएगा। पहले साल में महिला को हर महीने 7,000 रुपए दिए जाएंगे। दूसरे साल हर महीने 6,000 रुपए दिए जाएंगे और तीसरे साल में 5,000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। इस तरह 3 वर्षों में महिलाएं 2 लाख से भी ज्‍यादा की कमाई करेंगीं। इसके अलावा, कमीशन के जरिए भी इनकम को बढ़ा सकती हैं।

कौन हैं पात्र ?

बीमा सखी योजना के लिए 18 से 70 वर्ष की 10वीं पास महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से तीन साल की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। ट्रेनिंग के बाद महिलाएं बीमा एजेंट के रूप में काम करेंगी।

कैसे करें अप्‍लाई

• LIC की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाएं।

• स्‍क्रॉल करके नीचे की ओर आएं, नीचे आपको Click here for Bima Sakhi का ऑप्‍शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

• यहां मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता वगैरह भरें।

• अगर आप LIC इंडिया के किसी एजेंट/डेवलपमेंट ऑफिसर/कर्मचारी/मेडिकल एक्सामिनर से ताल्लुक रखते हैं, तो उसकी जानकारी दें।

• आखिर में कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

YuvaSahakar Desk