Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

दिवाली से पहले मौसम ने बदला मिजाज, सुबह-शाम हल्की ठंड ने दी दस्तक

बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है, दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 359 तक पहुंच गया है

Published: 11:51am, 17 Oct 2025

दिवाली की रौनक से पहले मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हवा के रुख में बदलाव महसूस किया जा रहा है। सुबह-शाम की ठंड अब धीरे-धीरे दस्तक दे रही है, जबकि दोपहर की धूप अब भी अपनी तीव्रता दिखा रही है।

दिल्ली-एनसीआर: सुबह-शाम हल्की ठंडी, दिन में तेज धूप

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में इन दिनों सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। दोपहर में तेज धूप गर्मी का एहसास दिला रही है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिवाली तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 359 तक पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश: सुबह की ठंड, दोपहर की धूप

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में सुबह और रात में हल्की ठंड का एहसास बढ़ गया है। जबकि दोपहर में धूप खिली रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे ठंड का असर तेज हो सकता है।

उत्तराखंड: पहाड़ों में ठंड बढ़ी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम साफ है, मगर ठंड बढ़ने लगी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में भी सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई में आज यानी 17 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गोवा और कोंकण क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिलेगी। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु में 20 अक्टूबर तक और केरल व माहे में 21 अक्टूबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

बिहार: गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। तापमान में गिरावट जारी है, हालांकि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर से बिहार में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है।

Diksha