Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 389 पदों के लिए 21 और 26 अक्टूबर को होगी परीक्षा

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

AAI CBT for 389 Manager and Junior Executive Posts to Be Held on October 21 and 26


Published: 15:20pm, 23 Sep 2026

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 23 सितंबर 2026 को जारी शेड्यूल के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 21 और 26 अक्टूबर 2026 को विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 389 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें मैनेजर के 260 और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 129 पद शामिल हैं।

जूनियर एग्जीक्यूटिव के वित्त और सर्वे एंड कार्टोग्राफी पदों की परीक्षा 21 अक्टूबर को होगी। वहीं कानून और ऑपरेशंस से संबंधित जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों की परीक्षा 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

मैनेजर पदों के लिए भी परीक्षा दो चरणों में होगी। 21 अक्टूबर को मैनेजर इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल, वित्त, वास्तुकला, कानून, अग्निशमन सेवा, वाणिज्यिक और कॉरपोरेट संचार पदों की परीक्षा निर्धारित है। जबकि मैनेजर इंजीनियरिंग-सिविल, सूचना प्रौद्योगिकी, ऑपरेशंस और कॉरपोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज से जुड़े पदों की परीक्षा 26 अक्टूबर को होगी।

AAI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 को समाप्त हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को अपने पद और पद कोड के अनुसार परीक्षा की सही तारीख जांचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा के प्रवेश पत्र एएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, पाली, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण सावधानी से जांचने और परीक्षा केंद्र पर उसकी मुद्रित प्रति साथ ले जाने की सलाह दी गई है।

Jitendra