Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री व सभी अधिकारी अब सहकारी बैंकों में खुलवाएंगे खाता

दिल्ली में जल्द ही नए सहकारी स्टोर शुरू करने की योजना है, इन स्टोरों में स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए ऑर्गेनिक उत्पाद और अन्य सामान बेचे जाएंगे

Published: 11:51am, 13 Oct 2025

दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने रविवार को घोषणा की कि सहकारिता विभाग के मंत्री से लेकर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने खाते सहकारी बैंकों में खुलवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम सहकारी बैंकों के प्रति जनता के विश्वास और सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक उदाहरण बनेगा।

रविन्द्र इन्द्राज सिंह रविवार को दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सहकारी बैंकों की नई शाखाएं खोली जाएंगी ताकि आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर वित्तीय सेवाएं मिल सकें। ग्रामीण क्षेत्रों और पुनर्वास कॉलोनियों में शाखा विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि 14 से 20 नवंबर तक सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सहकारी संस्थाओं के माध्यम से दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही अगले वर्ष आरसीएस कार्यालय परिसर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में जल्द ही नए सहकारी स्टोर शुरू करने की योजना है। इन स्टोरों में स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए ऑर्गेनिक उत्पाद और अन्य सामान बेचे जाएंगे। इस पहल से स्थानीय उत्पादकों और महिलाओं को सीधा बाजार मिलेगा, जिससे रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Diksha