Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

बिहार में CMR आपूर्ति की समयसीमा 14 सितंबर तक बढ़ी

पहले कट-ऑफ डेट 10 अगस्त तय की गई थी, जिससे लगभग 900 अधिप्राप्ति समितियों पर डिफॉल्ट नोटिस और वित्तीय दंड का खतरा मंडरा रहा था। नई समयसीमा से इस स्थिति से बचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Published: 14:28pm, 05 Sep 2025

एनसीसीएफ (NCCF) और बिस्कोमान (Biscomaun) के चेयरमैन विशाल सिंह ने प्रेस वार्ता में घोषणा की कि बिहार में कस्टम मिल्ड राइस (CMR) आपूर्ति की अंतिम तिथि अब 14 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

यह निर्णय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS), सहकारी बैंकों और व्यापार मंडलों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो खरीफ 2024–25 अधिप्राप्ति कार्यक्रम के तहत समय पर आपूर्ति करने के दबाव से जूझ रहे थे।

पहले कट-ऑफ डेट 10 अगस्त तय की गई थी, जिससे लगभग 900 अधिप्राप्ति समितियों पर डिफॉल्ट नोटिस और वित्तीय दंड का खतरा मंडरा रहा था। नई समयसीमा से इस स्थिति से बचने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशाल सिंह ने बताया कि यह निर्णय केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से हुई बैठक के बाद लिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही अन्य लंबित मुद्दों, खासकर 2012 से अटके अधिप्राप्ति दरों के पुनर्निर्धारण और किसान कल्याण योजनाओं पर भी निर्देश जारी होंगे।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इस विस्तार से न सिर्फ परिचालन बल्कि वित्तीय स्तर पर भी बड़ी राहत मिलेगी। करीब 60,000 मीट्रिक टन चावल की देर से आपूर्ति लगभग 200 करोड़ रुपये के अधिप्राप्ति मूल्य से जुड़ी हुई है, जो सहकारी बैंकों और मिलर्स के लिए अभी तक अटका हुआ था।

बिस्कोमान और एनसीसीएफ के सहयोगी ढांचे – जैसे PACS और व्यापारी मंडल  के लिए यह फैसला बेहद अहम है। नई समयसीमा के साथ राज्य के पास खरीफ सीजन की आपूर्ति श्रृंखला को 100% पूरा करने का मजबूत अवसर है।

Diksha