Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

NFDB की 12वीं गवर्निंग बॉडी बैठक हैदराबाद में आयोजित

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड और भारत सरकार के मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में सहभागिता की

Published: 12:45pm, 06 Jan 2026

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) की 12वीं गवर्निंग बॉडी बैठक आज हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने की जो मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के प्रभारी हैं।

बैठक में राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन, भारत सरकार के मत्स्य सचिव, संयुक्त अंतर्देशीय मत्स्य सचिव, एनएफडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गवर्निंग बॉडी के आधिकारिक एवं गैर-आधिकारिक सदस्य तथा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर त्रिपुरा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधांशु दास, अरुणाचल प्रदेश सरकार के मंत्री गेब्रियल डेनवांग वांगसू, मिजोरम सरकार के मत्स्य मंत्री पु ललथानसांगा, सिक्किम सरकार के मंत्री पुरण कुमार गुरंग, हरियाणा सरकार के मत्स्य मंत्री श्याम सिंह राणा तथा तेलंगाना सरकार के मंत्री वकिटी श्रीहरि भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के मत्स्य उप महानिदेशक, डॉ. जे. के. जेना और नाबार्ड के महाप्रबंधक के. आर. रामलिंगम ने भी बैठक में भाग लिया। राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड और भारत सरकार के मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में सहभागिता की।

Diksha