Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

तात्सुया फुजीमोटो बने इफ्को-टोकियो के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ

फुजीमोटो के पास टोकियो मरीन समूह के साथ करीब 28 वर्षों का अनुभव है

Published: 12:53pm, 03 Sep 2026

इफ्को-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने तात्सुया फुजीमोटो को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। फुजीमोटो इससे पहले कंपनी में संचालन निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सुब्रत मंडल का स्थान लिया है, जो 9 सितंबर 2024 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे।

फुजीमोटो के पास टोकियो मरीन समूह के साथ करीब 28 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने जापान में विपणन, कॉरपोरेट योजना और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यकारी सचिव के रूप में करीब 18 वर्षों तक काम किया है। इसके अलावा वे अमेरिका, मलेशिया और भारत में भी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

इफ्को-टोकियो जनरल इंश्योरेंस, भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ्को) और जापान के टोकियो मरीन समूह के बीच 51:49 हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम है। नेतृत्व में इस बदलाव के साथ कंपनी की आगे की रणनीति और संचालन की जिम्मेदारी अब तात्सुया फुजीमोटो के पास होगी।

YuvaSahakar Desk