Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

SSC CPO Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर के 1871 पदों पर भर्ती

SSC CPO भर्ती के लिए सामान्य एवं अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा

Published: 17:27pm, 10 Sep 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1871 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी

SSC CPO भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। सब-इंस्पेक्टर GD CAPF, सब-इंस्पेक्टर एग्जीक्यूटिव दिल्ली पुलिस और सब-इंस्पेक्टर CAPF के पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों का वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक होगा। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी सभी शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।

आवेदन शुल्क

SSC CPO भर्ती के लिए सामान्य एवं अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ SC, ST और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देख लें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk