Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

ग्रामीण महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण के लिए Flipkart, PWIF और NRLM की विशेष कार्यशाला

कन्नौज में आयोजित यह कार्यशाला डिजिटल समावेशन और ई-कॉमर्स के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की उनकी पहल का हिस्सा है।


Published: 15:52pm, 03 Mar 2025

भारत के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart, नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन (Policy Watch India Foundation) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के सहयोग से उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ई-कॉमर्स से जोड़कर उनकी व्यापारिक क्षमताओं को बढ़ाना, व्यापक बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना था।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, जिसे गांवों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने “लखपति दीदी” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना के तहत आत्मनिर्भर बन रही हैं।

असीम अरुण ने फ्लिपकार्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने फ्लिपकार्ट से आग्रह किया कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहने चाहिए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं डिजिटल व्यापार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कॉर्पोरेट मामलों के अधिकारी श्री रजनीश कुमार ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि फ्लिपकार्ट स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को डिजिटल युग में व्यापार करने का प्रशिक्षण दे रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमियों की बड़ी संख्या है, लेकिन उनके उत्पादों की पहुंच अभी वैश्विक स्तर तक नहीं हो पा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे उन्हें ई-कॉमर्स के माध्यम से बड़े बाजारों में अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिल सके।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने फ्लिपकार्ट की टीम से प्रशिक्षण लिया और खुशी जाहिर की कि उन्हें तकनीकी जानकारी मिली, जो उनके व्यापार को बढ़ाने में मददगार होगी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

YuvaSahakar Desk