Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

शहरी सहकारी बैंकिंग में भारत को-ऑपरेटिव बैंक की बड़ी वापसी

महाराष्ट्र स्थित भारत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने पिछले छह वर्षों में उल्लेखनीय वित्तीय सुधार दर्ज किया है

Published: 09:00am, 27 Oct 2026

महाराष्ट्र स्थित भारत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने पिछले छह वर्षों में उल्लेखनीय वित्तीय सुधार दर्ज किया है। कोविड के बाद के दबाव, नियामकीय पाबंदियों और भारी घाटे से निकलते हुए बैंक ने दोबारा लाभप्रदता, मजबूत पूंजी पर्याप्तता और बढ़ते कारोबार की स्थिति हासिल की है।

बैंक को वित्त वर्ष 2022-23 में ₹149.39 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था, लेकिन इसके बाद स्थिति तेजी से सुधरी। बैंक ने FY24 में ₹11.78 करोड़, FY25 में ₹36.05 करोड़ और FY26 में ₹77.01 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। FY26 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹144.51 करोड़ रहा।

इस सुधार के साथ बैंक Reserve Bank of India के Supervisory Action Framework (SAF) से भी बाहर आया और 2025 में Normal Banking Status हासिल किया। यह उपलब्धि उस समय महत्वपूर्ण रही जब बैंक को Asset Reconstruction Companies को ट्रांसफर किए गए एसेट्स से जुड़े Security Receipts पर provisioning requirements के कारण नियामकीय दबाव का सामना करना पड़ा था।

30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल कारोबार बढ़कर ₹20,812.02 करोड़ पहुंच गया, जो मार्च 2026 के अंत में ₹19,845.79 करोड़ था। छह महीनों में कारोबार करीब ₹966 करोड़ बढ़ा। इस दौरान जमा राशि ₹12,470.89 करोड़ और gross advances ₹8,341.13 करोड़ रहे।

बैंक की पूंजी स्थिति भी मजबूत हुई। CRAR FY23 के 12.63% से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 14.17% हो गया। बैंक ने लगातार ‘A’ audit rating बनाए रखी और FY26 के लिए 10% dividend घोषित किया।

टर्नअराउंड के साथ बैंक ने customer service, technology, digital initiatives, IT risk management और cybersecurity पर भी जोर बढ़ाया। विभिन्न बैंकिंग और fintech मंचों से मिले पुरस्कारों ने इस सुधार को और मजबूती दी। नियामकीय चुनौतियों से उबरकर ₹20,800 करोड़ से अधिक के कारोबार तक पहुंचना भारत को-ऑपरेटिव बैंक को शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख turnaround stories में शामिल करता है।

Jitendra