Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

UGC NET के लिए 5.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

एनटीए के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कुल 5,50,048 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 3,73,419 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरने के साथ शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली है

Published: 08:30am, 27 Oct 2026

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 5,50,048 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

1.36 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के फॉर्म अधूरे

एनटीए के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कुल 5,50,048 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 3,73,419 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरने के साथ शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, 1,36,993 उम्मीदवारों ने अभी तक फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने तथा फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसके अलावा 31,580 अभ्यर्थियों ने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर दिए हैं, लेकिन उनका आवेदन शुल्क जमा होना बाकी है।

ऐसे में जिन उम्मीदवारों का आवेदन किसी भी चरण में अधूरा है, उन्हें जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण भुगतान और फॉर्म सबमिट करने में परेशानी आ सकती है।

UGC NET दिसंबर 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध UGC-NET December 2026 Application लिंक पर क्लिक करके नए अभ्यर्थी के रूप में पंजीकरण करें। इसके बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन विवरण की मदद से लॉगिन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा परीक्षा केंद्र से संबंधित प्राथमिकताएं भरें।

अगले चरण में निर्धारित प्रारूप और फाइल साइज के अनुसार पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। सभी जानकारियों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने विषय और संबंधित पेपर कोड का चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए। सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सही भरें तथा शुल्क भुगतान के बाद आवेदन का स्टेटस जरूर जांचें। यदि फीस कटने के बावजूद आवेदन की स्थिति अपडेट नहीं होती है, तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सहायता विकल्पों का उपयोग करें।

YuvaSahakar Desk