Trending News

पंजाब निकाय चुनावों में AAP 500 से ज्यादा सीटें जीती, कांग्रेस 200 और BJP 50 पर अटकी IMD के नए अनुमान में जून में सिर्फ 90% होगी बारिश, यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, कुश्ती संघ की याचिका खारिज NTA ने बढ़ाई NEET फीस रिफंड की डेडलाइन, अब 22 जून तक छात्र कर सकेंगे आवेदन 'आदेश सुरक्षित रखने के तीन महीने के अंदर फैसला सुनाएं', सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश पंजाब निकाय चुनावों में AAP 500 से ज्यादा सीटें जीती, कांग्रेस 200 और BJP 50 पर अटकी IMD के नए अनुमान में जून में सिर्फ 90% होगी बारिश, यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, कुश्ती संघ की याचिका खारिज NTA ने बढ़ाई NEET फीस रिफंड की डेडलाइन, अब 22 जून तक छात्र कर सकेंगे आवेदन 'आदेश सुरक्षित रखने के तीन महीने के अंदर फैसला सुनाएं', सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश

झारखंड के सभी 24 जिलों में स्मार्ट पीडीएस योजना लागू

योजना से पीडीएस दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगेगी और यह भी सुनिश्चित होगा कि लाभुकों को समय पर अनाज मिले। साथ ही अधिकारियों को भी एफसीआई गोदाम से एसएफसी गोदाम और वहां से पीडीएस दुकानों तक खाद्यान्न की आवाजाही पर निगरानी रखने में सुविधा होगी।

Published: 17:11pm, 16 Sep 2025

झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और पारदर्शी व आधुनिक बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी 24 जिलों में स्मार्ट पीडीएस योजना लागू हो गई है।

इस योजना के तहत जैसे ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े लाभुकों को अनाज मिलेगा, उसकी जानकारी सीधे केंद्र सरकार तक पहुंच जाएगी। इससे केंद्र को यह रियल टाइम डाटा मिलेगा कि झारखंड में किस दिन, किसे और कितनी मात्रा में अनाज वितरित हुआ।

योजना से पीडीएस दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगेगी और यह भी सुनिश्चित होगा कि लाभुकों को समय पर अनाज मिले। साथ ही अधिकारियों को भी एफसीआई गोदाम से एसएफसी गोदाम और वहां से पीडीएस दुकानों तक खाद्यान्न की आवाजाही पर निगरानी रखने में सुविधा होगी।

गौरतलब है कि फरवरी माह में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिसे बाद में छह जिलों में लागू किया गया। अब सितंबर से इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।

झारखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत करीब 2.63 करोड़ लाभुक जुड़े हुए हैं, जिन्हें स्मार्ट पीडीएस योजना से सीधा लाभ मिलेगा।

Diksha