Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 444 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, CBT से होगा चयन

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी WCL ने 444 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है।

Western Coalfields Limited


Published: 14:13pm, 07 Jul 2026

कोयला मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न श्रेणी-1 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी WCL ने नियमित नियुक्तियों के लिए भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। कंपनी ने पात्र भारतीय नागरिकों से केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के तहत कुल 444 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें माइनिंग सरदार, टी एंड एस ग्रेड-सी के 220 पद और सहायक फोरमैन प्रशिक्षु, इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल सुपरवाइजर, टी एंड एस ग्रेड-सी के 224 पद शामिल हैं। माइनिंग सरदार के 220 पदों में अनारक्षित के 101, ईडब्ल्यूएस के 22, एससी के 24, एसटी के 38 और ओबीसी एनसीएल के 35 पद शामिल हैं। वहीं सहायक फोरमैन प्रशिक्षु के 224 पदों में अनारक्षित के 91, ईडब्ल्यूएस के 22, एससी के 26, एसटी के 29 और ओबीसी एनसीएल के 56 पद रखे गए हैं।

दोनों पदों के लिए मासिक मूल वेतन 47,330.25 रुपये तय किया गया है। अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार WCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियम विस्तृत अधिसूचना में जारी किए जाएंगे।

WCL कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है और इसका मुख्यालय नागपुर में है। कंपनी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भूमिगत और खुली कोयला खदानों का संचालन करती है।

Jitendra