Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा बनी KRIBHCO की निदेशक, राज्य से पहली महिला को मिला सम्मान

KRIBHCO देश की सबसे बड़ी बहु-राज्यीय सहकारी संस्थाओं में से एक है, जो किसानों को खाद, बीज और कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती है।

Published: 16:44pm, 17 Sep 2025

उत्तराखंड की जानी-मानी सहकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शिल्पी अरोड़ा को कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (KRIBHCO) का निदेशक चुना गया है। यह पहली बार है जब उत्तराखंड से किसी महिला को इस पद पर चुना गया है।

KRIBHCO देश की सबसे बड़ी बहु-राज्यीय सहकारी संस्थाओं में से एक है, जो किसानों को खाद, बीज और कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती है।

शिल्पी अरोड़ा पिछले दो दशकों से किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। वे गाजीपुर किसान आंदोलन के दौरान भी सक्रिय रहीं।

इसके अलावा, वे FICCI FLO उत्तराखंड की संस्थापक चेयरपर्सन और पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनका यह चयन सहकारी क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

Diksha

Recent Post