Trending News

PM नरेंद्र मोदी कल गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात दिल्ली: सत्य निकेतन PG हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 7 शव बरामद यूपी में निकली कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, आवेदन आज से करें, मिलेगी 81000 सैलरी तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा T20 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत PM नरेंद्र मोदी कल गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात दिल्ली: सत्य निकेतन PG हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 7 शव बरामद यूपी में निकली कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, आवेदन आज से करें, मिलेगी 81000 सैलरी तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा T20 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत

ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूल बंद, सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत नवाचार, ज्ञान साझा करने, मेंटरशिप, डिजिटल बुनियादी ढांचे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष जोर दिया जा रहा है

Published: 12:55pm, 07 Sep 2026

दिल्ली में ब्रिक्स समिट के मद्देनजर 11 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह अवकाश दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा।

आदेश में कहा गया है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों समेत शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले सभी स्कूल 11 सितंबर को अवकाश का पालन करेंगे। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय के सभी कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाना है। सम्मेलन को लेकर राजधानी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत नवाचार, ज्ञान साझा करने, मेंटरशिप, डिजिटल बुनियादी ढांचे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, इन क्षेत्रों के जरिए सदस्य देशों की क्षमताओं को मजबूत करने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

वहीं, ब्रिक्स समिट की तैयारियों का असर दिल्ली और एनसीआर के होटल कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, सम्मेलन के चलते राजधानी में होटल की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसके कारण कई इलाकों में होटल के किरायों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

YuvaSahakar Desk