Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज -2 परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) 2 परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 13 सितंबर 2026 को तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

UPSC CDS 2 Exam 2026 to Be Conducted in Three Shifts, Check Timings and Admit Card Details


Published: 11:11am, 12 Aug 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) 2 परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 13 सितंबर 2026 को तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी।

पात्र अभ्यर्थियों का ई-एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले वाले सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड केवल यूपीएससी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे डाक या ईमेल से नहीं भेजा जाएगा।

परीक्षा में उत्तर अंकित करने के लिए केवल काले बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा। पेंसिल और इंक पेन की अनुमति नहीं होगी। ओएमआर शीट पर रोल नंबर और टेस्ट बुकलेट सीरीज कोड सही तरीके से भरना जरूरी है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों में गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। शेड्यूल देखने के लिए upsc.gov.in पर जाएं और CDS II Exam 2026 Schedule लिंक पर क्लिक करें।

Jitendra