Trending News

एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं

PHDCCI के सहकारी टास्क फोर्स के सह-चेयरमैन नियुक्त हुए संतोष कुमार शुक्ला

पीएचडीसीसीआई के सहकारी टास्क फोर्स के अध्यक्ष और पावर गिल्ट ट्रेजरीज के संस्थापक निदेशक विनीत नहाटा ने शुक्ला की नियुक्ति का स्वागत किया

Published: 11:39am, 08 Jan 2025

IFFCO के कोऑपरेटिव रिलेशन ऑफिसर संतोष कुमार शुक्ला को PHDCCI के सहकारी टास्क फोर्स का सह-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पीएचडीसीसीआई के सहकारी टास्क फोर्स के अध्यक्ष और पावर गिल्ट ट्रेजरीज के संस्थापक निदेशक विनीत नहाटा ने शुक्ला की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि यह गर्व और सम्मान का पल है कि शुक्ला हमारे टास्क फोर्स के एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं।

विनीत नहाटा ने कहा कि संतोष कुमार शुक्ला के पास सहकारी क्षेत्र का गहरा ज्ञान और व्यापक अनुभव है, जो टास्क फोर्स की कार्यप्रणाली के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शुक्ला के नेतृत्व में टास्क फोर्स शानदार लारी करेगा और संस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध होगा।

नहाटा ने संतोष शुक्ला के सहकारी आंदोलन में योगदान को भी सराहा, विशेष रूप से हाल ही में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन की महासभा में, जिसे वैश्विक सहकारी क्षेत्र का “महाकुंभ” माना गया।

संतोष कुमार शुक्ला ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सहकारी आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने 2025 के अंतर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष के महत्व को भी रेखांकित किया और इस वर्ष में सहकारिता के क्षेत्र में भारत सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

YuvaSahakar Desk