Trending News

भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया BRICS 2026 के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को अपनाया गया यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया BRICS 2026 के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को अपनाया गया यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले

S. Radha Chauhan ने Capacity Building Commission (CBC) के पूर्णकालिक अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाला

क्षमता निर्माण आयोग (CBC) की स्थापना 1 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम "मिशन कर्मयोगी" के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य सिविल सेवाओं के प्रदर्शन में सुधार लाना और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Published: 15:21pm, 08 Aug 2025

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की पूर्व सचिव एस. राधा चौहान को केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने उन्हें क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission – CBC) की पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आदिल ज़ैनुलभाई का स्थान लिया है, जो अप्रैल 2021 से इस पद पर कार्यरत थे।

केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। जारी आदेश के अनुसार, राधा चौहान 1 अगस्त 2025 से तीन वर्षों की अवधि के लिए या अगले आदेश तक इस पद पर कार्य करेंगी। चूंकि यह मंत्रालय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधीन आता है, ऐसे में वे सीधे पीएम को रिपोर्ट करेंगी।

कौन हैं एस. राधा चौहान?
राधा चौहान उत्तर प्रदेश कैडर की 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह 30 जून 2025 को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। मई 2022 से उन्होंने DoPT की सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं। इससे पहले वह नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) की चेयरपर्सन और CEO भी रह चुकी हैं।

अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव के दौरान उन्होंने मानव संसाधन मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव (2011–2015), गाजियाबाद की कमिश्नर, नोएडा अथॉरिटी की CEO, ग्रेटर नोएडा की डिप्टी CEO और बुलंदशहर व पीलीभीत की जिलाधिकारी सहित मेरठ और आगरा की एडिशनल कमिश्नर जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह लॉ ग्रेजुएट हैं और प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती हैं।

क्या है क्षमता निर्माण आयोग?
क्षमता निर्माण आयोग (CBC) की स्थापना 1 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम “मिशन कर्मयोगी” के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य सिविल सेवाओं के प्रदर्शन में सुधार लाना और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Diksha