Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

नैनोटेक्नोलॉजी में करियर बनाने वालों के लिए RGPV ने शुरू किया शॉर्ट टर्म कोर्स

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल ने नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बुनियादी और उद्योग आधारित समझ विकसित करने के लिए नया सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है।

RGPV Offers UG-Level Nanotechnology Programme with Industry-Focused Learning


Published: 11:00am, 26 Sep 2026

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल ने नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बुनियादी और उद्योग आधारित समझ विकसित करने के लिए नया सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स अंडरग्रेजुएट स्तर पर उपलब्ध होगा और दो सप्ताह तक ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें प्रवेश के लिए नैनोटेक्नोलॉजी का पूर्व ज्ञान जरूरी नहीं है। हालांकि, आवेदकों को 10+2 स्तर पर फिजिक्स या केमिस्ट्री की बुनियादी समझ होना अनिवार्य है। कोर्स को इस तरह तैयार किया गया है कि विद्यार्थी वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों और इंडस्ट्री आधारित केस के माध्यम से नैनोटेक्नोलॉजी की अवधारणाओं को समझ सकें।

कार्यक्रम में फैकल्टी के साथ डाउट-क्लियरिंग सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों को रिकॉर्डेड लेक्चर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को RGPV की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके साथ अंतिम प्रतिशत या ग्रेड भी प्रदान किया जाएगा।

इस कोर्स में इंजीनियरिंग, साइंस और संबंधित विषयों में स्नातक कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फाउंडेशनल क्रेडिट-लिंक्ड सर्टिफिकेशन चाहने वाले छात्र, उद्यमी, टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले युवा और नैनोटेक्नोलॉजी में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

कोर्स को छह मॉड्यूल में बांटा गया है। इनमें नैनोटेक्नोलॉजी का परिचय, नैनोस्केल, नैनोमैटेरियल्स, नैनोस्केल पर काम करने की तकनीक, नैनोमैटेरियल्स का सिंथेसिस और कैरेक्टराइजेशन तथा भविष्य की संभावनाएं और करियर स्कोप शामिल हैं।

RGPV का यह कार्यक्रम उभरती तकनीक के क्षेत्र में अकादमिक ज्ञान को रिसर्च और उद्योग आधारित उपयोग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Jitendra