Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 0.25 फीसदी पर, 14 साल में सबसे कम

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों में राहत देखने को मिली है, ग्रामीण इलाकों में महंगाई दर 1.07 फीसदी से घटकर माइनस 0.25 फीसदी पर आ गई है

Published: 11:03am, 14 Nov 2025

देश में महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर अक्टूबर में घटकर 0.25 फीसदी पर आ गई है, जो मौजूदा सीपीआई सीरीज शुरू होने के बाद का सबसे निचला स्तर है।

जानकारी के मुताबिक, खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में कमी आने से कुल महंगाई दर में यह गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले सितंबर में खुदरा महंगाई दर 1.44 फीसदी रही थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई दर (Food Inflation) में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है- सितंबर के माइनस 2.28 फीसदी से घटकर अक्टूबर में माइनस 5.02 फीसदी हो गई है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों में राहत देखने को मिली है। ग्रामीण इलाकों में महंगाई दर 1.07 फीसदी से घटकर माइनस 0.25 फीसदी पर आ गई है, जबकि शहरी महंगाई दर 1.83 फीसदी से घटकर 0.88 फीसदी पर दर्ज की गई है।

मौजूदा सीपीआई सीरीज 2012 के बेस ईयर पर आधारित है, और यह पहली बार है जब इस सीरीज में महंगाई दर इतनी कम दर्ज की गई है।

Diksha

Recent Post