Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

भारत सहित छह देशों के प्रतिनिधि सीख रहे सहकारिता प्रबंधन के आधुनिक गुर

कृषि सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण वित्तपोषण संस्थानों की प्रबंधकीय क्षमताओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें भारत सहित छह देशों के 25 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं

NCUI International Training


Published: 16:37pm, 09 Oct 2026

भुवनेश्वर। कृषि सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण वित्तपोषण संस्थानों की प्रबंधकीय क्षमताओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें भारत सहित छह देशों के 25 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के संचालन में दक्षता बढ़ाने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवों और सफल कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करना है।

राष्ट्रीय सहकारी संघ भारत (NCUI), सेंटर फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन इन एग्रेरियन रिसर्च एंड डेवलपमेंट (CICTAB) और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के स्कूल ऑफ रूरल मैनेजमेंट (KSRM) के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

‘कृषि सहकारी संस्थाओं और ग्रामीण वित्तपोषण संस्थानों के लिए प्रबंधकीय कौशल का विकास’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भारत, नेपाल, मॉरीशस, गाम्बिया, लाइबेरिया और बांग्लादेश के प्रतिनिधि शामिल हैं।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन केएसआरएम के निदेशक प्रो. सर्वेश्वर मोहंती, डीन प्रो. सुकुमार दास, एनसीयूआई के कार्यकारी निदेशक रितेश डे और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. वी. वेंकटकृष्णन की उपस्थिति में हुआ।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एनसीयूआई के कार्यकारी निदेशक रितेश डे ने भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना और पिछले पांच वर्षों में सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मंच विकसित करने में CICTAB की भूमिका, अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (AARDO) के सहयोग और सहकारी संस्थाओं के क्षमता निर्माण में एनसीयूआई के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

प्रशिक्षण में कृषि वित्त, ग्रामीण विकास, पेशेवर प्रबंधन और सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि छह देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ेगा और ग्रामीण वित्तीय संस्थाएं अधिक सक्षम एवं प्रभावी बन सकेंगी।

Jitendra