Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

महज 19 रुपए ज्यादा वसूलना पड़ा महंगा, रिलायंस स्मार्ट स्टोर पर 4 हजार का जुर्माना

हरीश ने जब घर पहुंचकर बिल चेक किया तो उन्हें गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने एक सप्ताह के भीतर जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई।

Published: 14:16pm, 24 Sep 2025

मध्य प्रदेश की राजधानी में उपभोक्ता अधिकारों को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। पिपलानी स्थित रिलायंस स्मार्ट स्टोर को महज 19 रुपए अधिक वसूलने पर 4 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा। राज्य उपभोक्ता आयोग ने जिला आयोग के आदेश को बरकरार रखते हुए यह सख्त कार्रवाई की है।

क्या है मामला

भेल क्षेत्र निवासी हरीश कुमार ने मई माह में रिलायंस स्मार्ट स्टोर से घरेलू सामान खरीदा था। खरीदारी के दौरान उन्होंने थ्री पैक रेजर भी लिया। स्टोर ने इस रेजर का बिल 169 रुपए का बनाया, जबकि उसकी एमआरपी सिर्फ 150 रुपए थी। यानी ग्राहक से 19 रुपए अधिक वसूले गए। इतना ही नहीं, कुल बिल में 25 रुपए अतिरिक्त जीएसटी भी जोड़ा गया।

आयोग में की गई शिकायत

हरीश ने जब घर पहुंचकर बिल चेक किया तो उन्हें गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने एक सप्ताह के भीतर जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सुनवाई के दौरान स्टोर प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह पैक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं था, सिस्टम में उसकी कीमत अपडेट नहीं थी। लेकिन आयोग ने इस दलील को खारिज कर दिया।

आयोग का आदेश

जिला आयोग ने स्टोर को उपभोक्ता से वसूली गई अतिरिक्त राशि ब्याज सहित लौटाने और 4 हजार रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया था। कंपनी प्रबंधन ने इस फैसले के खिलाफ राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील की, लेकिन आयोग ने भी जिला आयोग के आदेश को सही ठहराया।

आयोग की सख्त टिप्पणी

राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ला ने कहा कि यदि कोई सामान बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, तो उसे ग्राहकों की पहुंच से बाहर रखा जाना चाहिए। बिलिंग के बाद भी स्टोर इसे हटा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह लापरवाही और सेवा में कमी को दर्शाता है।

Diksha