Trending News

बांग्लादेश में बाढ़ से कम से कम 54 लोगों की मौत भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट किया अपने नाम, इंग्लैंड को 270 रन से दी मात जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता तमिल गीतकार आर वैरामुथु 60 वें ज्ञानपीठ पुरुसकार से सम्मानित नीट-यूजी की एनटीए ने जारी की स्कैन ओएमआर सीट बांग्लादेश में बाढ़ से कम से कम 54 लोगों की मौत भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट किया अपने नाम, इंग्लैंड को 270 रन से दी मात जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता तमिल गीतकार आर वैरामुथु 60 वें ज्ञानपीठ पुरुसकार से सम्मानित नीट-यूजी की एनटीए ने जारी की स्कैन ओएमआर सीट

Delhi की मुख्यमंत्री बनी Rekha Gupta, रामलीला मैदान में ली शपथ

रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने विशाल जनसमूह के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

दिल्ली के रामलीला मैदान में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई


Published: 12:32pm, 20 Feb 2025

दिल्ली (Delhi) में नई सरकार का गठन हो गया है। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (Delhi CM) बन गई है। रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने विशाल जनसमूह के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री (Rekha Gupta Chief Minister) पद की शपथ ग्रहण की। रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के साथ ही उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को हराने वाले प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) के अलावा आशीष सूद (Ashish Sood), मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa), रविंदर इंद्राज सिंह (Ravinder Indraj Singh), कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) और पंकज कुमार सिंह (Pankaj Kumar Singh) ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए। साथ भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्मंत्री भी रेखा गुप्ता सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम पद के लिए चुना गया था। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने AAP की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया था। गत 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 26 साल बाद ऐतिहासिक जीत मिली थी। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीती जबकि आम आदमी पार्टी 22 पर सिमट गई।

YuvaSahakar Desk