Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

UCO बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा

Published: 11:11am, 31 Aug 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूको बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और पात्र उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। संबंधित पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक, बीई, बीटेक, सीए, आईटी, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, एमसीए, एमटेक, एमएससी आदि की डिग्री या निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

यूको बैंक एसओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक आवेदन पोर्टल onlineappl.ucoonline.bank.in/SPE_RCER/ पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध Click Here for New Registration लिंक के माध्यम से नया पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपनी अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज कर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना में पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें। आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

YuvaSahakar Desk