Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

NHIDCL में सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

यह भर्ती उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए है, जहां NHIDCL राष्ट्रीय राजमार्ग और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर काम कर रहा है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार समेत कुल 14 क्षेत्रों में पद निकाले गए हैं।

NHIDCL ने सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए एसोसिएट के 100 पदों पर भर्ती निकाली है।


Published: 09:00am, 09 Jul 2026

NHIDCL ने सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए एसोसिएट के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती हायरिंग नोटिस संख्या 07/2026 के तहत स्टेट स्पेसिफिक ग्रेजुएट स्कीम यानी SSGS के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए है, जहां NHIDCL राष्ट्रीय राजमार्ग और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर काम कर रहा है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार समेत कुल 14 क्षेत्रों में पद निकाले गए हैं।

आवेदन के लिए उम्मीदवार का संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग या समकक्ष विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। डिग्री IIT, NIT या NIRF इंजीनियरिंग रैंकिंग की शीर्ष 100 संस्थाओं में शामिल संस्थान से होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे जॉइनिंग से पहले डिग्री पूरी कर लें।

अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 70,000 से 80,000 रुपये प्रतिमाह कंसल्टेंसी फीस मिलेगी। नियुक्ति संविदा आधार पर 2 वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। चयन आवेदन जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/मूल्यांकन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

Jitendra