Trending News

संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen-Z से बातचीत करेंगे बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज पंजाब विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, 10 अगस्त तक रहेगा जारी उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen-Z से बातचीत करेंगे बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज पंजाब विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, 10 अगस्त तक रहेगा जारी उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

AIIMS कल्याणी में जूनियर रेजिडेंट के 84 पदों पर भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS कल्याणी ने विभिन्न विभागों में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 84 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं

Apply for AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026 by August 24 15 Keywords:


Published: 11:33am, 03 Aug 2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS कल्याणी ने विभिन्न विभागों में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 84 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति छह महीने के लिए की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Google Form के माध्यम से 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 8 सितंबर 2026 को AIIMS कल्याणी परिसर में आयोजित होने की संभावना है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मान्यता प्राप्त संस्थान की MBBS डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी होना, इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र और राज्य मेडिकल काउंसिल का वैध पंजीकरण जरूरी है। 24 अगस्त 2026 तक इंटर्नशिप पूरी करने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। परीक्षा या साक्षात्कार के समय मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है। SC/ST उम्मीदवारों को पांच वर्ष, OBC को तीन वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। हालांकि, अनारक्षित पदों के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त आयु छूट नहीं मिलेगी।

UR और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये तथा SC, ST और EWS के लिए 500 रुपये है। PwBD उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा।

चयन प्रक्रिया में दस्तावेज जांच, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। लिखित परीक्षा के अंक केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए होंगे, जबकि अंतिम चयन साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Jitendra