Trending News

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो

रेलवे में 3993 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू कर दी है

Railway Recruitment 2026: Apply for 3,993 JE Vacancies, Check Salary and Eligibility


Published: 10:49am, 14 Aug 2026

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3993 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 14 अगस्त से हुई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। उम्मीदवार 15 सितंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 16 से 25 सितंबर तक का समय दिया गया है।

जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों का चयन CBT-1, CBT-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। CBT-1 में 100 प्रश्न और CBT-2 में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। CBT-1 में सफल उम्मीदवार ही CBT-2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Jitendra