Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 9 बजे तक 18.39% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 9 बजे तक 18.39% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में कॉन्स्टेबल के 1815 पदों पर भर्ती, 17 फरवरी तक करें आवेदन

उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है

Published: 16:19pm, 20 Jan 2026

जम्मू और कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कॉन्स्टेबल के कुल 1815 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 तय की गई है।

उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है।

आवेदन शुल्क के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल होंगी। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और सभी जरूरी जानकारियां भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।

Diksha