Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

SSC जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर तक करें आवेदन

उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 और पेपर-2 के आधार पर होगा

Published: 12:23pm, 03 Sep 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कुल 1,748 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 सितंबर की रात 11 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में बीई, बीटेक या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा विभाग के अनुसार 30 से 32 वर्ष तक निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 और पेपर-2 के आधार पर होगा। पेपर-1 में सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य इंजीनियरिंग से कुल 200 अंकों के प्रश्न होंगे। पेपर-2 संबंधित तकनीकी विषय पर आधारित होगा और 300 अंकों का होगा। पेपर-1 में गलत उत्तर पर 0.25 अंक और पेपर-2 में एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। पेपर-1 अक्टूबर/नवंबर और पेपर-2 दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है।

चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिला, SC, ST, PwD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन में सुधार के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये शुल्क देना होगा।

YuvaSahakar Desk