Trending News

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो

एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती

एनटीपीसी लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों में डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है

Published: 15:27pm, 06 Aug 2026

एनटीपीसी लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों में डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। योग्य अभ्यर्थी 12 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक एनटीपीसी की आधिकारिक करियर वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रिकल पद के लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बीई या बीटेक डिग्री आवश्यक है। मैकेनिकल पद के लिए मैकेनिकल, प्रोडक्शन, थर्मल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री मान्य होगी। वहीं C&I पद के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया में आवेदनों और कार्य अनुभव की स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू तथा दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। चयनित उम्मीदवारों को ई4 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए वेतनमान 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक निर्धारित है।

उम्मीदवार careers.ntpc.co.in पर जाकर पंजीकरण, आवेदन विवरण, दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Jitendra