Trending News

आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी

CPRI में 110 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग ऑफिसर से MTS तक मौका

केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान यानी CPRI ने सीधी भर्ती के तहत विभिन्न 110 पदों पर नियुक्ति के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है

CPRI Recruitment 2026: 110 Vacancies Across Multiple Positions


Published: 11:57am, 16 Sep 2026

केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान यानी CPRI ने सीधी भर्ती के तहत विभिन्न 110 पदों पर नियुक्ति के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती में इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट, असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पद शामिल हैं।

सबसे अधिक 37 पद टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-I के हैं। इसके अलावा असिस्टेंट ग्रेड-II के 29 और मल्टी-टास्किंग स्टाफ ग्रेड-I के 14 पद भरे जाएंगे। इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-I इलेक्ट्रिकल के 7, सिविल का 1, इंजीनियरिंग असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल के 10 और मैकेनिकल का 1 पद है। साइंटिफिक असिस्टेंट के 2, टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल के 7 और मैकेनिकल के 2 पद भी शामिल हैं।

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। हालांकि आवेदन शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी किया जाएगा।

पद के अनुसार उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा, साइंस डिग्री, आईटीआई या संबंधित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में आवेदन जांच, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा और जरूरत के अनुसार इंटरव्यू शामिल हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-1 से 7 के अनुसार वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।

Jitendra