Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित 12वें नेशनल हैंडलूम डे समारोह में बुनकरों को कुल 22 हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम RBI अप्रैल-मई 2027 में जारी करेगा ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना, बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित 12वें नेशनल हैंडलूम डे समारोह में बुनकरों को कुल 22 हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम RBI अप्रैल-मई 2027 में जारी करेगा ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना, बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप

RBI ने चार सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना, केवाईसी व बैंकिंग विनियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई

RBI ने स्पष्ट किया है कि लगाए गए ये जुर्माने केवल नियामकीय अनुपालन में कमियों पर आधारित हैं और इनका उद्देश्य बैंक व उसके ग्राहकों के बीच हुए किसी भी लेनदेन या समझौते को अमान्य ठहराना नहीं है

Published: 14:26pm, 25 Nov 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न नियामकीय उल्लंघनों के चलते उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तीन जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों और एक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर मौद्रिक दंड लगाए हैं।

RBI ने 20 नवंबर 2025 को जारी अलग-अलग आदेशों में निम्न दंड लगाए- जिसमें फतेहपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पर 2 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। बैंक पर KYC निर्देशों के अनुपालन में कमी के लिए दंड लगाया गया है।

इसके अतिरिक्त जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लिमिटेड, काकीनाड़ा, आंध्र प्रदेश पर 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। बैंक पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 20 व 56 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए यह जुर्माना लगाया गया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लिमिटेड, कुर्नूल, आंध्र प्रदेश पर 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस बैंक को धारा 20 व 56 के उल्लंघन तथा KYC मानकों का पालन न करने पर दंडित किया गया है।

तुमकुर ग्रेन मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कर्नाटक पर 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।बैंक को सुपरवाइजरी एक्शन फ्रेमवर्क (SAF) के तहत आरबीआई निर्देशों का पालन न करने पर दंडित किया गया।

RBI ने स्पष्ट किया है कि लगाए गए ये जुर्माने केवल नियामकीय अनुपालन में कमियों पर आधारित हैं और इनका उद्देश्य बैंक व उसके ग्राहकों के बीच हुए किसी भी लेनदेन या समझौते को अमान्य ठहराना नहीं है।

Diksha