Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

राजस्थान के पहले ‘नेफेड बाजार’ का जयपुर में भव्य शुभारंभ

बाजार का उद्घाटन राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम डाक ने किया

Published: 13:01pm, 16 Feb 2026

राजस्थान में किसान–उपभोक्ता कड़ी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहला ‘नेफेड बाजार’ का उद्घाटन किया गया। यह नया बाजार जयपुर स्थित नेहरु सहकार भवन में शुरू किया गया है। इस पहल को  नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (नेफेड) ने अपने “फार्मर टू किचन” कॉन्सेप्ट के तहत स्थापित किया है।

इस नए नेफेड बाजार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उपभोक्ताओं को शुद्ध, प्रमाणित तथा गुणवत्ता-युक्त उत्पाद वाजिब दरों पर उपलब्ध कराना है। यह मॉडल एक पारदर्शी और टिकाऊ विपणन प्रणाली विकसित करने पर केंद्रित है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों की आय सुरक्षा बढ़ेगी।

बाजार का उद्घाटन राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम डाक ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव एवं रजिस्ट्रार आनंदी, नाफेड के निदेशक रामप्रकाश चौधरी तथा विभाग और नाफेड के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने इसे राजस्थान के सहकारी आंदोलन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उनके अनुसार यह पहल किसान-केंद्रित कृषि विपणन सुधारों को जमीन पर उतारने और किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने की दिशा में एक व्यावहारिक कदम है।

Diksha

Recent Post