Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

देशभर में पुलिस की वर्दी होगी खाकी, ‘वन नेशन, वन यूनिफॉर्म’ पर फैसला

देशभर में पुलिस की वर्दी अब खाकी रंग की होगी, ‘वन नेशन, वन यूनिफॉर्म’ कंसेप्ट के तहत सभी राज्यों की पुलिस के लिए एक समान खाकी रंग और डिजाइन तय किया जाएगा

Khaki Set to Become National Identity of Police Uniforms Across India


Published: 12:05pm, 09 Jul 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वन नेशन, वन यूनिफॉर्म’ कंसेप्ट के तहत देशभर में पुलिस की वर्दी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार सभी राज्यों की पुलिस वर्दी का रंग खाकी ही रहेगा। सफेद, नीला या किसी अन्य रंग की जगह खाकी को ही पुलिस की राष्ट्रीय पहचान के रूप में तय किया गया है। खाकी रंग में भी अलग-अलग शेड और डिजाइन की जगह अब एक समान रंग और पैटर्न तय किया जाएगा, ताकि देश के सभी राज्यों के पुलिसकर्मी एक जैसी खाकी वर्दी में दिखाई दें। प्रधानमंत्री ने 28 अक्टूबर 2022 को पुलिस के लिए ‘एक देश, एक वर्दी’ का विचार रखा था। उन्होंने कहा था कि इसे थोपने के बजाय राज्यों से विचार-विमर्श के बाद आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसके बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों से पुलिस वर्दी से जुड़ा डेटा मांगा। मंत्रालय के अधीन काम करने वाले ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने वर्दी के रंग और डिजाइन पर अध्ययन किया। सफेद, नीले, काले और अन्य रंगों पर विचार हुआ, लेकिन अंत में खाकी को ही सबसे उपयुक्त माना गया। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत पूरे देश में पुलिस की पहचान अब एक समान खाकी वर्दी से होगी।

Jitendra