Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

भारत में 6G की तैयारी तेज, पीएम मोदी ने डिजिटल क्रांति और युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया, इस अवसर पर उन्होंने भारत की डिजिटल प्रगति, 5G नेटवर्क के विस्तार, 6G तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर जोर दिया

Published: 15:46pm, 08 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की डिजिटल प्रगति, 5G नेटवर्क के विस्तार, 6G तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में इसी मंच से 5G सेवाओं की शुरुआत हुई थी। चार वर्षों में देश के प्रत्येक जिले तक 5G नेटवर्क पहुंच चुका है और वर्तमान में 5.5 लाख से अधिक 5G बेस स्टेशन स्थापित हैं। अब भारत तेजी से 6G तकनीक की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय युवा अब केवल तकनीक के उपभोक्ता नहीं, बल्कि गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स और डिजिटल कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। सस्ते डेटा और बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी ने युवाओं के लिए रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के विस्तार से किसानों तक पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना संभव हुआ है।

उन्होंने साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए वैश्विक सहयोग और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता भी बताई। साथ ही, सेमीकंडक्टर निर्माण, अनुसंधान और नवाचार को भारत की तकनीकी प्रगति के महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया।

Jitendra