Trending News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता

पीएम जनऔषधि केंद्रः 700 से ज्यादा पैक्स स्टोर खोलने को तैयार, मिला कोड

702 पैक्स को पीएमबीआई से स्टोर कोड मिल चुके हैं। ये अब प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के रूप में कार्य करने के लिए तैयार हैं। मंत्रालय ने बताया है कि अब तक 34 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 4,505 पैक्स ने पीएम जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन किया है।

Published: 08:00am, 19 Jan 2025

सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले तीन साल में कई पहल किए हैं। इसी कड़ी में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को आर्थिक रूप से व्यवहारिक बनाने के लिए उन्हें 25 से ज्यादा कारोबार करने की मंजूरी दी है। इनमें पेट्रोल पंप, जन औषधि केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर खोलने से लेकर रसोई गैस सिलेंडर का वितरण करने जैसे कारोबार शामिल हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए देश के 700 से ज्यादा पैक्स जन औषधि केंद्र खोलने को तैयार हैं।

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यह जानकारी साझा की है। इसमें कहा गया है कि 702 पैक्स को पीएमबीआई से स्टोर कोड मिल चुके हैं। ये अब प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के रूप में कार्य करने के लिए तैयार हैं। मंत्रालय ने बताया है कि अब तक 34 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 4,505 पैक्स ने पीएम जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 2,722 पैक्स को पीएमबीआई से प्रारंभिक मंजूरी मिल चुकी है। वहीं 772 को राज्य औषधि नियंत्रकों से औषधि लाइसेंस मिल चुका है।

पैक्स द्वारा जनऔषधि केंद्र खोले जाने से न केवल ग्रामीण लोगों को सस्ती कीमत पर दवाएं मिल सकेंगी, बल्कि यह पैक्स की आमदनी का नया माध्यम भी बनेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा। पीएम जनऔषधि केंद्र में मिलने वाली दवाओं की कीमत 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक कम होती हैं।

YuvaSahakar Team