महेश दीक्षित बनें इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक

महेश दीक्षित भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं

Published: 15:32pm, 26 Jun 2026

आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान निदेशक तपन डेका का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। महेश दीक्षित का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। महेश दीक्षित भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और आंतरिक सुरक्षा, खुफिया संचालन तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में उनका लंबा अनुभव रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी गतिविधियों और खुफिया सूचनाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में उनकी नियुक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x