राष्ट्रीय किसान उत्पादक, प्रसंस्करण एवं खुदरा सहकारी संघ (NACOF) के अध्यक्ष पद पर राम इकबाल सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसके साथ ही सहकारी क्षेत्र के जाने-माने नेता स्वर्गीय तपेश्वर सिंह के पुत्र रंजीत सिंह को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है।
सहकारी चुनाव प्राधिकरण ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब उनके औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है।
सहकारी क्षेत्र के नेताओं और सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि नया नेतृत्व एनएसीओएफ की भूमिका को और मजबूत करेगा तथा किसानों के कल्याण और सहकारी विकास को नई दिशा देगा।


