Trending News

भारत का सबसे सफल चेज, न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में चार विकेट से हराया तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन बिहार में नई सहकारिता नीति 2026 के तहत स्थानीय उत्पादों और जीआई टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल देशभर में 55,500 से अधिक पैक्स बने कॉमन सर्विस सेंटर, ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार और टिकट बुकिंग सहित 300 से ज्यादा डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक की प्रॉपर्टी मॉर्गेज लोन सुविधा, महिलाओं के लिए 9.15% और अन्य ग्राहकों के लिए 9.25% से शुरू ब्याज दर भारत का सबसे सफल चेज, न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में चार विकेट से हराया तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन बिहार में नई सहकारिता नीति 2026 के तहत स्थानीय उत्पादों और जीआई टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल देशभर में 55,500 से अधिक पैक्स बने कॉमन सर्विस सेंटर, ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार और टिकट बुकिंग सहित 300 से ज्यादा डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक की प्रॉपर्टी मॉर्गेज लोन सुविधा, महिलाओं के लिए 9.15% और अन्य ग्राहकों के लिए 9.25% से शुरू ब्याज दर

22 प्रतिशत भारतीय कॉलेज छात्रों ने शुरू किया अपना व्यवसाय

भारतीय कॉलेज छात्रों में उद्यमिता का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। IIT मंडी के एक सर्वे के अनुसार 22 प्रतिशत भारतीय कॉलेज छात्र पहले ही अपना व्यवसाय शुरू कर चुके हैं, जो 23 प्रतिशत के वैश्विक औसत के करीब है

Published: 09:00am, 24 Oct 2026

भारतीय कॉलेज छात्रों में उद्यमिता का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। IIT मंडी के एक सर्वे के अनुसार 22 प्रतिशत भारतीय कॉलेज छात्र पहले ही अपना व्यवसाय शुरू कर चुके हैं, जो 23 प्रतिशत के वैश्विक औसत के करीब है।

सर्वे में पाया गया कि 43 प्रतिशत भारतीय छात्र भविष्य में व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। यह आंकड़ा भी वैश्विक औसत के बराबर है। व्यवसाय शुरू करने वाले छात्रों में 35.5 प्रतिशत नियमित बिक्री हासिल कर चुके हैं।

“How do we make student entrepreneurs” शीर्षक वाली रिपोर्ट 25,783 छात्रों के सर्वे पर आधारित है। इसमें 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,200 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थान शामिल थे। सर्वे सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच IIT मंडी, REVA University Bengaluru और GUESSS India के सहयोग से किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार पढ़ाई पूरी होते ही व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाले छात्रों की हिस्सेदारी 2023 के 14 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 16.2 प्रतिशत हो गई। इसी अवधि में सरकारी नौकरी की इच्छा 12.7 प्रतिशत से घटकर 10.1 प्रतिशत और बड़ी कंपनियों में नौकरी की प्राथमिकता 31.3 प्रतिशत से घटकर 27.4 प्रतिशत रह गई।

सर्वे में यह भी सामने आया कि 41 प्रतिशत छात्र उद्यमी पहले किसी व्यवसाय को बंद कर दोबारा शुरुआत कर चुके हैं, जबकि 42 प्रतिशत दो या अधिक व्यवसाय चला रहे हैं।

IT, AI और डिजिटल क्षेत्र छात्रों की पहली पसंद हैं। साथ ही जिन छात्रों के परिवार, दोस्तों, सहपाठियों या शिक्षकों में उद्यमी मौजूद हैं, उनके व्यवसाय शुरू करने की संभावना तीन गुना अधिक पाई गई।

Jitendra