सहकारी जीवन बीमा पहल की प्रगति की सहकारिता सचिव ने की समीक्षा

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा संस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा पहल की… Continue reading सहकारी जीवन बीमा पहल की प्रगति की सहकारिता सचिव ने की समीक्षा

डॉ. नंदिनी आजाद को ‘भारत सम्मान 2026’ से सम्मानित

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहकारिता आंदोलन की अग्रणी नेता डॉ. नंदिनी आजाद को महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके आजीवन उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हाल ही में देहरादून स्थित होटल एम जे ग्रैंड इन में आयोजित समारोह में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ… Continue reading डॉ. नंदिनी आजाद को ‘भारत सम्मान 2026’ से सम्मानित

बंगाल के 12 जिलों में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच, 18 सदस्यीय समिति गठित

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के 12 जिलों में संचालित अवैध और गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की पहचान के लिए चल रहे सर्वेक्षण की समीक्षा कराने का निर्णय लिया है। अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा विभाग ने इसके लिए 18 सदस्यीय समिति गठित की है। ऐसे संस्थानों को आमतौर पर ‘खारिजी मदरसा’ कहा जाता है। समिति… Continue reading बंगाल के 12 जिलों में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच, 18 सदस्यीय समिति गठित

हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग के लिए 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों के 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति जॉब ट्रेनी आधार पर की जाएगी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऑपरेशन… Continue reading हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग के लिए 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें आवेदन

AVNL में 1213 पदों पर बंपर भर्ती, जूनियर टेक्नीशियन के 1005 पद

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने वर्ष 2026 के लिए 1,213 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जूनियर टेक्नीशियन से लेकर जूनियर मैनेजर, सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सलाहकार और अतिरिक्त महाप्रबंधक स्तर तक के पद शामिल हैं। पात्र उम्मीदवार 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक AVNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से… Continue reading AVNL में 1213 पदों पर बंपर भर्ती, जूनियर टेक्नीशियन के 1005 पद

री-नीट यूजी 2026: NTA ने जारी की OMR शीट और प्रोविजनल आंसर-की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून 2026 को आयोजित री-नीट यूजी परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एपलीकेशन… Continue reading री-नीट यूजी 2026: NTA ने जारी की OMR शीट और प्रोविजनल आंसर-की

भारत वन डे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के आगाज के मकसद से उतरेगा

टेस्ट और वन डे कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में भारत मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज में अपने अभियान का आगाज मंगलवार को बर्मिंघम में जीत से करने के मकसद से उतरेगा। रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने इससे पहले जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लैंड टीम… Continue reading भारत वन डे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के आगाज के मकसद से उतरेगा

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय निर्यात 11.37% बढ़ा, पहली तिमाही में 232.73 अरब डॉलर पर पहुंचा

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते उपजे वैश्विक संकट और खाड़ी देशों को भारत से होने वाले निर्यात के प्रमुख जलमार्ग होर्मुज स्ट्रेट में बाधाओं के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय निर्यात में 11.37 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात बढ़कर 232.73… Continue reading वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय निर्यात 11.37% बढ़ा, पहली तिमाही में 232.73 अरब डॉलर पर पहुंचा

खाने की चीजें महंगी होने से जून में खुदरा महंगाई बढ़ी, 4.38 प्रतिशत पर पहुंची

खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी के चलते खुदरा महंगाई जून 2026 में बढ़कर 4.38 प्रतिशत पर पहुंच गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर मई में 3.93 प्रतिशत थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जून में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई का दबाव शहरी क्षेत्रों की तुलना में… Continue reading खाने की चीजें महंगी होने से जून में खुदरा महंगाई बढ़ी, 4.38 प्रतिशत पर पहुंची

राजस्थान यूनिवर्सिटी में PG एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 3 अगस्त तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय से परास्नातक करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। एक फॉर्म से तीन विषयों के लिए आवेदन विश्वविद्यालय ने… Continue reading राजस्थान यूनिवर्सिटी में PG एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 3 अगस्त तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन